राशन कार्ड भारत के हर राज्य के नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जो उन्हें सरकारी राशन की दुकानों से सस्ती दरों पर खाद्य सामग्री प्राप्त करने की पात्रता प्रदान करता है। अगर आपने हाल ही में राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है और आप जानना चाहते हैं कि आपका राशन कार्ड बना है या नहीं, तो आप ऑनलाइन राशन कार्ड स्टेटस चेक कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश में राशन कार्ड की स्थिति चेक करें
उत्तर प्रदेश राशन कार्ड पोर्टल पर राशन कार्ड स्टेटस देखने की प्रक्रिया निम्नलिखित है:
- उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://fcs.up.gov.in/ पर जाएं।

- होमपेज पर विजिट करने के बाद वहां मौजूद विकल्प राशन कार्ड के आवेदन की स्थिति विकल्प पर क्लिक करना होगा.
- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, यहाँ आप आपना सन्दर्भ राशन कार्ड आईडी दर्ज करें.

- यह आईडी आपको यूपी राशन कार्ड के आवेदन करते समय प्राप्त हुई होगी.
- आईडी दर्ज करने के बाद आपको "आवेदन की स्थिति हेतु OTP प्राप्त करें, के विकल्प पर क्लिक करें.
- आब आपको आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP प्राप्त होगा इसे दर्ज करें, और दर्ज करने के बाद इसे सबमिट कर दें.
उपरोक्त चरणों का भलीभांति पालन करने के बाद आपके सामने आपके राशन कार्ड के आवेदन की स्थिति आ जाएगा, इसे चाहें तो आप प्रिंट करके सुरक्षित भी रख सकते हैं.
यदि आपका राशन कार्ड स्टेटस नहीं दिख रहा है या आवेदन अस्वीकृत हुआ है:
- 1800-1800-150 या 1967 पर संपर्क करें।
- नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाएं और स्थिति की जांच करें।
- जिला आपूर्ति कार्यालय में संबंधित अधिकारी से संपर्क करें।
- सुनिश्चित करें कि सभी दस्तावेज और जानकारी सही हैं।
राशन कार्ड स्टेटस जांच के लिए आवश्यक जानकारी
राशन कार्ड स्टेटस जांचने के लिए निम्नलिखित में से कोई एक जानकारी आवश्यक है:
- राशन कार्ड नंबर: 12 अंकों का अद्वितीय नंबर।
- संदर्भ आईडी (Reference ID): आवेदन जमा करने पर प्राप्त रसीद में उल्लिखित।
- आधार नंबर: राशन कार्ड से लिंक किया गया आधार नंबर।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर: OTP सत्यापन के लिए।
उत्तर प्रदेश में भी सरकार द्वारा निम्नलिखित प्रकार के राशन कार्ड जारी किए जाते हैं:
- AAY (अंत्योदय अन्न योजना): सबसे गरीब परिवारों के लिए। आय का स्थिर स्रोत नहीं। प्रति माह 35 किलो खाद्य सामग्री।
- PHH (प्राथमिकता परिवार): NFSA के तहत पात्र परिवार। प्रति सदस्य 5 किलो खाद्य सामग्री।
- APL (गरीबी रेखा से ऊपर): गरीबी रेखा से ऊपर के परिवार। कम या कोई सब्सिडी नहीं।